फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य कर रहा विहिप : खांडेकर

Mon, 14 Jul 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
माता खबड़ी देवी मंदिर में चल रहे प्रशिक्षण में कराटे का अभ्यास करती प्रशिक्षु। संवाद
विज्ञापन
-दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण में क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने किया प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता के तहत माता खबड़ी देवी मंदिर में चल रहे दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण शिविर में तीसरे दिन विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया। वहीं तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। भारतीय समाज में सकारात्मक परिवर्तन को गति देने एवं समाज में अनुशासन व देशभक्ति के भाव को बढ़ाने के लिए समाज में पंच परिवर्तन अत्यंत आवश्यक है, ताकि अनुशासन और देशभक्ति से ओतप्रोत युवा वर्ग अनुशासित होकर अपने देश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करे। कहा कि पंच परिवर्तन में पांच आयाम शामिल किए गए हैं, जिनमें स्व का बोध अर्थात स्वदेशी का प्रयोग, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन शामिल है। पंच परिवर्तन कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा रहा है। स्व के बोध से नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे। नागरिक कर्तव्य बोध अर्थात कानून की पालना से राष्ट्र समृद्ध व उन्नत होगा। सामाजिक समरसता व सद्भाव से ऊंच-नीच जाति भेद समाप्त होंगे। पर्यावरण से सृष्टि का संरक्षण होगा और कुटुंब प्रबोधन से परिवार बचेंगे और बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे। समाज में बढ़ते एकल परिवार के चलन को रोक कर भारत की प्राचीन परिवार परंपरा को बढ़ावा देने की आज आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षु अपने घर से कन्या बनकर आई हैं, लेकिन सात दिन का प्रशिक्षण लेकर देश में चल रही समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने वाली दुर्गा बनकर जाएगी। उन्होंने कहा कि कन्याओं पर बुरी दृष्टि डालने वालों का माता दुर्गा ने ही वध किया था। इसलिए आज दुर्गा के रूप में दुर्गा वाहिनी अवतरित हुई है जो देश में फैली हुई कुरीतियों को खत्म करेगी। इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष राधा कृष्ण नेगी, बिमला अंगिरस, एमएस ठाकुर और पूजा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें