फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विहिप ने संगठन विस्तार की बनाई रणनीति, नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में जिला बैठक, स्थापना दिवस पर 15 कार्यक्रम कराने का रखा लक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विश्व हिंदू परिषद बिलासपुर की जिला बैठक रविवार को घुमारवीं के हारकुकार स्थित संतोषी माता मंदिर में हुई। बैठक में प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, प्रांत उपाध्यक्ष बिमला, प्रांत निधि न्यास प्रमुख दिनेश पंडित, प्रांत सत्संग प्रमुख अजय और जिला मंत्री विशाल नड्डा विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं और गतिविधियों पर चर्चा की गई। प्रांत मंत्री तुषार डोगरा ने विभिन्न स्तरों पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। शगुन को दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजक, सोहन लाल को जिला उपाध्यक्ष, पवन को जिला सह सत्संग प्रमुख, रमेश भारद्वाज को जिला सह कोषाध्यक्ष, लक्की शर्मा को जिला प्रचार प्रमुख और रितिका को दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन

घुमारवीं नगर में योगेंद्र रणौत को अध्यक्ष, प्रवीण धीमान को सह उपाध्यक्ष, प्रिंस ठाकुर को नगर मंत्री, बिमला ठाकुर को मातृशक्ति संयोजक और स्वाति शर्मा को दुर्गा वाहिनी संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। कंदरौर प्रखंड में सुनील को प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में स्थापना दिवस पर 15 कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। हित चिंतक अभियान के तहत 51 हजार का लक्ष्य और अल्पकालीन योजना के तहत 30 विस्तारक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया। पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा दुर्गाष्टमी, वाल्मीकि प्रकटोत्सव, गोपाष्टमी, शौर्य दिवस, गीता जयंती और धर्म रक्षा दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। अशोक सिंहल के शताब्दी वर्ष और संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विचार किया गया। बैठक में जिले के सभी आठ प्रखंडों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें