फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संस्कृत महाविद्यालय डंगार में गूंजे वैदिक मंत्र

विज्ञापन
नवरात्र  के अवसर पर  राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में  विशेष हवन यज्ञ  में भाग लेते महाविद्
विज्ञापन
आपदा में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए किया हवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नवरात्र के अवसर पर राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में विशेष हवन किया गया। यज्ञ का उद्देश्य हाल ही में देशभर में आई प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति और पीड़ित परिवारों को संबल देने की प्रार्थना करना रहा।
हवन में छात्रों, आचार्यों और कर्मचारियों ने आहुतियां डालीं और समाज में सौहार्द की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार से परिसर श्रद्धामय हो गया। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से कहा गया कि विपत्ति के समय समाज को एकजुट होकर न केवल सहयोग करना चाहिए बल्कि ईश्वर से प्रार्थना कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि इस बार हिमाचल सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन से जानमाल का भारी नुकसान हुआ। शास्त्रों के अनुसार आपदाएं कभी भौगोलिक तो कभी दैवी कारणों से आती हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और प्रभावित परिवारों को शक्ति देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर महाविद्यालय का पूरा प्रशासनिक और शिक्षण स्टाफ, गैर-शिक्षण कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें