बिलासपुर। जिले में 12 से 14 साल के 98 बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जिले में अभी तक 1546 बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 27 अप्रैल को 23 केंद्रों पर वैक्सीनेशन लगाई जाएगी।
जिले में वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर है। यही कारण है कि जिला कोरोना मुक्त हो चुका है। जिले में 12 से 14 साल के 12 हजार 630 बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। दूसरी डोज लगाने का क्रम भी जारी है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। बच्चे भी वैक्सीन लगवाने को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। मंगलवार को सभी स्वास्थ्य खंडों में 98 बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। एमओएच परमिंद्र ने बताया कि मंगलवार को पहली डोज से वंचित बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।
बॉक्स
आज इन स्कूलों में लगेगी वैक्सीन
बुधवार को मार्कंड ब्लॉक में राजकीय उच्च पाठशाला खंगड़, राजकीय उच्च पाठशाला सुंगल, एवीआरबी बरमाणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिकरोहा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलधा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल, राजकीय उच्च पाठशाला पुरोही, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेथी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोथ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा, श्री नयनादेवी जी ब्लॉक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लखनु, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोबा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोआ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहल, झंडूता ब्लॉक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नखलेहड़ा, घुमारवीं ब्लॉक में डीएवी घुमारवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा, राजकीय उच्च पाठशाला गाहर, राजकीय उच्च पाठशाला पंतेहड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लद्दा में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।