फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 44 साल की आयु के लोगों को 12 स्थानों पर लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जिला बिलासपुर में 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को 17 मई से 12 स्थानों पर वैक्सीन लगेगी। मई महीने में सिर्फ 5 दिन ही वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए लोगों को कोविड-19 और आरोग्य सेतु ऐप समेत सरकार की ओर से निर्धारित प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद तय शेड्यूल के अनुसार ही टीकाकरण किया जाएगा। अगर किसी को शेड्यूल जारी नहीं हुआ है तो उसको वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में 18 से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों का टीकाकरण 17 मई से आरंभ कर दिया जाएगा। जिले में टीकाकरण सेंटरों का शेड्यूल सरकार और प्रशासन के आदेशों के अनुसार जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि मई महीने में 5 दिन ही वैक्सीन लगाई जाएगी। 17, 20, 24, 27 और 31 मई को टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीन हर सोमवार और वीरवार को जिले में 12 जगहों पर लगाई जाएगी। पीचसी रौड़ा, सीएच मार्कंड, घवांडल, घुमारवीं, बरठीं, सीएचसी पंजगाईं, झंडूता, तलाई, भराड़ी, हरलोग, कुठेड़ा और पीएचसी भाखड़ा में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18-44 वर्ष के लोगों को कोविड-19 की वेबसाइट और आरोग्य सेतु एप समेत सरकार की ओर से निर्धारित प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद शेड्यूल के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा दी है लेकिन शेड्यूल अभी नहीं मिला है तो उनको शेड्यूल 15 मई को दिखना शुरू हो जाएगा। आवेदन करने के बाद शेड्यूल और समय के अनुसार ही वैक्सीन सेंटर पर पहुंचे। अगर किसी को शेड्यूल जारी नहीं हुआ है तो उसको वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। आम जनता को यह भी हिदायत दी गई है कि बिना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। 45-60 वर्ष के लोगों का टीकाकरण पहले के अनुसार ही चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें