राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में भाग लेते हुए
बंदला स्कूल में सदर की अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलों का हुआ शुभारंभ
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 33 स्कूलों के 332 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में सदर खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम ने किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 33 स्कूलों के 332 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज और कुश्ती खेल कराए जा रहे है। मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण कर किया। सभी खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने सभी को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पहले दिन कबड्डी में निहार खंड के वासला स्कूल ने बीपीएस नम्होल को 60-15, बंदला स्कूल ने सत्यम पब्लिक स्कूल को 47-20 और आरएमपीएस जुखाला ने मंझोत स्कूल को 25-5 के अंतराल से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बैडमिंटन में पंजगाईं स्कूल ने हरनोडा, केवीएस नेहर ने जुखाला और जीपीएस मंझोत ने उच्च पाठशाला धार टटोह को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वॉलीबाल में मैहथी स्कूल को हराया। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में भाग लेते हुए