फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में वसंत पंचमी की धूम

Fri, 12 Feb 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला भर के स्कूलों में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


इसमें बच्चों को वसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया गया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों ने शोभा यात्रा भी निकाली और हवन में पूर्ण आहुति भी दी।

इसी कड़ी में बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में स्थित विजन कॉन्वेंट स्कूल में वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाई गई। स्कूल प्रधानाचार्य हंसराज कपिल और स्टाफ सदस्यों ने पूजा-अर्चना के साथ मां सरस्वती की वंदना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एमडी सोनिया महाजन, अध्यापक वैशाली, समिता, पूनम, कंचन, रीतिका, पूनम लता, मीरा, कृतिका और दलीप सिंह उपस्थित रहे। उधर, बरठीं में स्थित अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल वसंत पंचमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

घुमारवीं में बच्चों ने निकाली शोभा यात्रा
सरस्वती विद्या मंदिर घुमारवीं में वसंत पंचमी पर उत्सव मनाया गया। इसमें हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष अच्छर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

उन्होंने बताया कि इस दिन ज्ञान की देवी माता शारदा का जन्म हुआ था। इसके उपरांत बच्चों ने स्कूल से शिव मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई।

इसमें आचार्य और अभिभावकों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। साथ ही बच्चों द्वारा हवन में पूर्ण आहुति डाली गई और माता शारदा का प्रसाद ग्रहण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें