विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल बिलासपुर इकाई और संवेदना संस्था घुमारवीं के कार्यकर्ता एसडीएम कार्य
एसडीएम घुमारवीं के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल बिलासपुर इकाई और संवेदना संस्था घुमारवीं के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संयुक्त रूप से उपमंडलाधिकारी घुमारवीं के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में सामाजिक सौहार्द, महिलाओं की सुरक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया गया।
संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा, जबरन धर्मांतरण, सामाजिक तनाव और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने जैसे विषयों पर सख्त और प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसी भी प्रकार के अपराध, शोषण और वैमनस्य फैलाने वाली गतिविधियों पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं और कहा कि समाज में भाईचारा, सुरक्षा और कानून का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री कैप्टन विजयपाल, जिला सह मंत्री विशाल नड्डा, घुमारवीं प्रखंड अध्यक्ष लक्की शर्मा, प्रखंड मंत्री प्रवीण धीमान, बजरंग दल जिला संयोजक सूर्य चंदेल, संवेदना संस्था के सचिव सत्यन शर्मा, बरठीं प्रखंड संयोजक अभिनव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।