फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज की बाहरी दीवारों पर विभिन्न क्लबों ने बनाए बुलेटिन बोर्ड

Sat, 15 Nov 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज की बाहरी दीवारों पर विभिन्न क्लबों ने बनाए बुलेटिन बोर्ड। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
विज्ञापन
उद्देश्य : विद्यार्थियों को संगठनों के उद्देश्य, लक्ष्यों की जानकारी प्रदान करना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की बाहरी दीवारों पर रेड रिबन क्लब, इको क्लब, प्रहरी क्लब, एनसीसी आर्मी विंग, एनसीसी नेवल विंग, एनएसएस, रोवर एंड रेंजर और रोड सेफ्टी क्लब के बुलेटिन बोर्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल के नेतृत्व में यह कार्य किया गया हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी संगठनों ने अपने-अपने बुलेटिन बोर्ड बनाए हैं। इन बुलेटिन बोर्ड का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संगठनों के उद्देश्य और लक्ष्यों की संक्षिप्त जानकारी प्रदान करना है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ नेतृत्व क्षमता, चरित्र निर्माण और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को समझने में सक्षम हो सकें। उन्होंने कहा कि यह सभी बुलेटिन बोर्ड महाविद्यालय की बाहरी दीवारों पर इसलिए लगाए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य लोगों को भी इनकी जानकारी मिल सकें। यदि कोई बाहरी व्यक्ति या संस्था महाविद्यालय की दीवार पर कुछ लिखने या पोस्टर लगाने की कोशिश करेगी तो महाविद्यालय प्रशासन की ओर से उस पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी और फाइन भी डाला जाएगा। रेड रिबन क्लब की कन्वीनर डॉ. सोनिया ने कहा कि एचआईवी/एड्स बुलेटिन बोर्ड का मुख्य उद्देश्य एड्स के प्रति जागरूकता, इसकी रोकथाम एवं भ्रांतियों को दूर करने की प्रेरणा प्रदान करना है। इको क्लब के कन्वीनर प्रो. प्रवीण सांख्यान ने कहा कि इको क्लब का मतलब पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाना है, ताकि आने वाली पर्यावरण संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सके। प्रहरी क्लब के कन्वीनर डॉ. संजीव ने कहा कि प्रहरी क्लब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाना और महाविद्यालय को नशामुक्त बनाना है। एनसीसी नेवल विंग के कन्वीनर प्रो. श्रवण, डॉ. सुरेश, आर्मी विंग के कन्वीनर डॉ. जयचंद और प्रो. शीतल हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एकता, अनुशासन, त्याग और समर्पण से देश की सेवा करना है। एनएसएस के कन्वीनर डॉ. अजित एवं प्रो. अनुप्रिया ने कहा कि एनएसएस का अर्थ निस्वार्थ रूप से स्वयं से पहले आप की भावना से कार्य करना और विद्यार्थियों में जन जागरूकता, नेतृत्व एवं चरित्र निर्माण की भावना को बढ़ाना है। रोड़ सेफ्टी क्लब के कन्वीनर डॉ. नवीन ने कहा कि हमारे महाविद्यालय परिवार के अधिकत्तर विद्यार्थी और कर्मचारी गाडिय़ों का उपयोग करते हैं उन्हें सडक़ सुरक्षा नियमों की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना ही इस बुलेटिन का मुख्य ध्येय है। रोबर एंड रेंजर के कन्वीनर डॉ. भूपेंद्र और डॉ. रजनी ने कहा कि इस बुलेटिन बोर्ड का उद्देश्य ईश्वर/धर्म और देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करना, दूसरों की सदैव सहायता करना और स्काउट एंड गाइड के नियमों का पालन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें