फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: समोसे-पकौड़े तलने में अच्छी गुणवत्ता वाले तेल का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
तलाई में दुकानों पर निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शाहतलाई बाजार में दुकानों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/शाहतलाई। बाजार में समोसे, पकौड़े और अन्य तली हुई खाद्य सामग्री तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले तेल की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को जागरूक किया। मंगलवार को विभाग की टीम ने शाहतलाई बाजार में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर हलवाइयों और खाद्य सामग्री विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
फूड एनालिस्ट अक्षय कुमार और लैब अटेंडेंट चंद्र कुमार ने बाजार में हलवाइयों सहित अन्य दुकानदारों की दुकानों पर जाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित रखरखाव से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। टीम ने समोसे, पकौड़े और अन्य तली हुई खाद्य सामग्री बनाने वाले दुकानदारों को तलने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य तेल और रिफाइंड का इस्तेमाल करने की हिदायत दी। साथ ही तेल की गुणवत्ता बनाए रखने और खाद्य सामग्री तैयार करते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन

समाप्ति तिथि के बाद न बेचें खाद्य वस्तुएं
फूड एनालिस्ट अक्षय कुमार ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि दुकानों में समाप्ति तिथि पार कर चुकी खाद्य वस्तुएं न बेचें। ग्राहकों को केवल सुरक्षित और निर्धारित गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री ही उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

20 नवंबर को लगेगा प्रशिक्षण शिविर
अक्षय कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से 20 नवंबर को शाहतलाई में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें खाद्य कारोबार से जुड़े दुकानदारों और हलवाइयों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित रखरखाव, स्वच्छता और खाद्य सामग्री तैयार करने के उचित तरीकों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी खाद्य कारोबारियों से शिविर में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें