फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोटलू गांव में शव दफनाने को लेकर हंगामा, दो पक्षों में तनाव

Fri, 31 Oct 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस, दूसरी जगह दफनाया गया शव
विज्ञापन

एक पक्ष का आरोप, सरकारी भूमि में दफनाया गया शव

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत कोटलू गांव में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति के शव को कब्रिस्तान में न दबाकर ग्रामीण क्षेत्र में हिंदू घरों के नजदीक दफनाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया और शव को दूसरी जगह दफनाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों में राजकुमार शर्मा, करमचंद, प्रवीण कुमारी, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, विद्या देवी, रोशन लाल, मनोहर लाल, सुंदर राम, जगदीश कुमार, कंचनमाला, देशराज, राकेश सुरेश, प्रीतम और विचित्र सिंह ने बताया कि जिस जगह पर शव को दफनाया गया वह सरकारी भूमि है और उनके घरों के बिल्कुल साथ में है। इसका उन्होंने विरोध किया, लेकिन दूसरा व्यक्ति गाली गलौज उपरतर आया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण उन्होंने शव को सरकारी भूमि पर दफना दिया, जबकि उनको कब्रिस्तान के लिए जगह मुहैया करवाई गई है। उन्होंने बताया कि जानबूझकर माहौल को खराब करने के उद्देश्य से जबरन शवों को उनके घरों के साथ में सरकारी भूमि पर दफनाया गया है। शव को जबरन दफनाने के मामले में लोगों द्वारा पुलिस को फोन किया गया। दोनों पक्षों में तनाव जैसे हालात बन गए है। मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था। काफी देर तक विवाद चलने के उपरांत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाद में अपनी जमीन बताकर सरकारी भूमि में शव दफना दिया। लोगों ने बताया कि जिस जमीन पर शव दफनाया गया है, वह राजस्व विभाग में वन विभाग की जमीन है। लोगों ने इसकी शिकायत उप मंडल अधिकारी घुमारवीं और वन विभाग घुमारवीं को कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर, वन खंड अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि वह मौके पर जाकर उचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि जमीन की निशानदेही को लेकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें