फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वर्ष 2027 तक बैंक पेंशनरों ने पेंशन निर्धारण की जताई उम्मीद

Fri, 31 Oct 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित यूको बैंक पेंशनर सम्मेलन में भाग लेने वाले पेंशनर। संवाद
विज्ञापन
यूको बैंक पेंशनर एसोसिएशन का चतुर्थ त्रिवार्षिक सम्मेलन संपन्न
विज्ञापन

250 सेवानिवृत्त पेंशनर हुए शामिल, नई कार्यकारिणी का गठन
ओपी पान्टा को अध्यक्ष, ओपी शर्मा को बनाया महासचिव
संगठन की सक्रियता से तीन वर्ष में करीब 25 फैमिली पेंशन हुई शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़(बिलासपुर)। यूको बैंक पेंशनर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश का चतुर्थ त्रिवार्षिक सम्मेलन घुमारवीं के एक निजी होटल में हुआ। सम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 250 सेवानिवृत्त बैंक पेंशनरों और अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बैंक पेंशनरों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

महासचिव ओपी शर्मा ने उम्मीद जताई कि वर्ष 2027 तक बैंक पेंशनरों का पेंशन निर्धारण (पेंशन अपडेशन) हो जाएगा। साथ ही यह भी आशा जताई कि बैंक पेंशनरों के मेडिकल इंश्योरेंस पर जीएसटी छूट प्रदान की जाएगी। बताया कि संगठन की सक्रियता के चलते पिछले तीन वर्ष में करीब 25 फैमिली पेंशन शुरू करवाई गईं। ओपी शर्मा ने कहा कि जैसे ही पेंशन से संबंधित कोई सर्कुलर जारी होता है, उसकी जानकारी संगठन अपने सदस्यों को व्हाट्सएप समूह के माध्यम से तुरंत पहुंचाता है। अखिल भारतीय बैंक रिटायर फेडरेशन लगातार बैंक पेंशनरों के हितों की आवाज उठा रही है। पिछले दो वर्ष में देशभर के 20 से अधिक शहरों में धरने आयोजित किए गए हैं। साथ ही, सांसदों और मंत्रियों को पेंशन अपडेशन और अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे गए हैं। सम्मेलन में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ओपी पान्टा को अध्यक्ष और ओपी शर्मा को महासचिव चुना गया। इसके अलावा एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव, पांच डिप्टी सचिव और 24 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। विजय धीमान को खजांची तथा ज्ञानाराम को सह-खजांची नियुक्त किया गया। ऊना से पहुंचे एसएस कंवर सहित कई अन्य पेंशनरों ने भी विचार साझा किए। अध्यक्षता संगठन महासचिव ओपी शर्मा ने की, जबकि अखिल भारतीय बैंक रिटायर फेडरेशन के संयुक्त महासचिव मित्र बसु ने बतौर मुख्य अतिथि रहे। यूको बैंक पेंशनर एसोसिएशन के संगठन सचिव अशोक कपूर और वरिष्ठ सदस्य शेर सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें