फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी मालिक और चालकों के हितों के उद्देश्य से किया यूनियन गठन : सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाड़ा दा घाट टैक्सी यूनियन प्रधान ने आरोपों को बताया निराधार
विज्ञापन

-टैक्सी चालकों ने यूनियन पर लगाए थे मनमानी के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत बाड़ा दा घाट कस्बे में टैक्सी यूनियन और कुछ टैक्सी ऑपरेटरों के बीच चल रहे आपसी विवाद के चलते अब यूनियन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। टैक्सी यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि यूनियन का गठन आम लोगों को बेहतर सुविधा देने के साथ ही टैक्सी मालिक और चालकों के हित की बात करने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन

प्रधान के अनुसार निजी वाहनों में सवारियां ढोने वालों के खिलाफ यूनियन कार्य करती आ रही है। वहीं सभी टैक्सी ऑपरेटरों को रोजगार मिले इसके लिए भी कार्य कर रही है। बताया कि जिला परिषद सदस्य की ओर से भी यूनियन के बारे में अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इसके बारे में प्रधान ने कहा कि अगर टैक्सी यूनियन के किसी सदस्य ने किसी के साथ अभद्र व्यवहार किया हो तो उसके लिए क्षमा मांगते हैं और अगर इस तरह की कोई बात हो तो यूनियन के सदस्यों के पास बात रखी जाए। जिस दिन से यूनियन का गठन किया गया है उसके बाद सभी सदस्यों ने बैठक करके जो निर्णय लिए थे उसके अनुरूप कार्य यूनियन कर रही है। पिछले दिनों यूनियन ने निजी वाहनों में सवारियां ढोने वाले वाहनों को रोकने का कार्य शुरू किया। इसके बाद एक षड्यंत्र के तहत यूनियन को बदनाम किया जा रहा है। यूनियन का कोई भी सदस्य किसी सवारी या अन्य व्यक्ति से किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार नहीं करता है। टैक्सी यूनियन के बाद मनमाने किराए पर अंकुश लगाया गया है, जबकि सस्ती दरों पर सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। हर टैक्सी चालक को रोजगार मिल सके इसके लिए रूपरेखा बनाई गई है। प्रधान सुरेश कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि निजी वाहनों में सवारियां ढोने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बता दें कि कुछ दिन पहले कुछ टैक्सी चालकों ने यूनियन के ऊपर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें