फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वरिष्ठता सूची जारी करने पर संघ ने जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रधान बोले, विभाग ने अधिकतर समस्याओं का किया हल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर की वर्चुअल बैठक प्रधान रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों की अधिकतर समस्याओं काे हल करने के लिए उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग का आभार जताया गया।
विज्ञापन

प्रधान रमेश शर्मा ने बताया कि 12 सितंबर को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कमल देव शर्मा की अध्यक्षता में हुई प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में उठाए गए प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े अधिकतर मामलों को हल करने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। जिला कार्यालय की ओर से जेबीटी मुख्य शिक्षक और केंद्रीय मुख्य शिक्षक कैडर की समस्त वरिष्ठता सूचियां जारी कर दी गई हैं। 2020 के उपरांत 2 वर्ष का नियमित सेवा काल पूरा करने वाले प्राथमिक शिक्षकों के स्थायीकरण करने की प्रक्रिया को शुरू करने का पत्र जारी कर दिया गया है। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रमोशन पैनल तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इन समस्त कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ जिला बिलासपुर ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कमल देव शर्मा, अधीक्षक ग्रेड-2 प्रदीप ठाकुर सुशील कुमार, अंजलि महाजन और अनुभाग अधिकारी प्रकाश चंद सहित स्टाफ का आभार प्रकट किया। बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान बाबूलाल, महासचिव रणजीत सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, मुख्य संरक्षक सुनील शर्मा, उप प्रधान नरेश शर्मा, महालेखाकार बलबीर ठाकुर और अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें