फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बना युवा : रणधीर

विज्ञापन
बिलासपुर परिधि गृह में  श्री नयना देवी अपर युवा मोर्चा  की  बैठक में मौजूद विधायक    श्री नयना
विज्ञापन
बिलासपुर में श्रीनयनादेवी अपर युवा मोर्चा की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। श्री नयना देवी की अपर मंडल की परिचय बैठक युवा मोर्चा के अपर मंडल अध्यक्ष रमन ठाकुर की अध्यक्षता में परिधि गृह बिलासपुर में हुई। इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा ने कहा युवा वर्ग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बन चुका है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लागू ऐतिहासिक योजनाओं, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया मुद्रा योजना, अग्निवीर और डिजिटल इंडिया ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल युवाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्यवस्था फैली है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं से किए वादों को तुरंत पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को दी जा रही सहायता और योजनाओं का श्रेय लेने का कांग्रेस सरकार प्रयास कर रही है। जमीनी स्तर पर उनका क्रियान्वयन करने में पूरी तरह विफल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान मिले। आयुष्मान भारत योजना ने हिमाचल के लाखों लोगों को 5 लाख रुपये तक का निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिया।किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से आर्थिक सहायता फसल बीमा योजना से सुरक्षा और उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली। युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और मुद्रा योजना ने स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर पैदा किए। केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को दी जा रही इन योजनाओं और संसाधनों का राजनीतिक लाभ उठाने के बजाय कांग्रेस सरकार को उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना चाहिए। बैठक में मंडल के अध्यक्ष नंदलाल ठाकुर, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष रामपाल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें