फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हुड़दंग मचाने वाले दो युवकों को हवालात में काटनी पड़ी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों को न्यायालय से मिली जमानत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत कोट बल्लू कस्बे में हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को जमानत पर रिहा किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को कोट बल्लू गांव में दो युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। वह हो-हल्ला करते हुए गाली-गलौज भी कर रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया। हुड़दंग मचाने वाले दोनों युवकों को हवालात में रात काटनी पड़ी। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि हुड़दंग मचाने के आरोप में 27 वर्षीय अक्षय और 27 वर्षीय संजय को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें