फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैंक से पैसे निकाल कर आए बुजुर्ग से दो युवकों ने लूटे 35 हजार

Fri, 24 Jan 2025 08:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


- पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, दूसरे की तलाश जारी

-मौका देखकर सार्वजनिक शौचालय में गए बुजुर्ग से की लूट

- शहर के बीच चंपा पार्क के पास दिन दहाड़े हुई वारदात



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। बैंक से पैसे निकाल कर आए एक बुजुर्ग व्यक्ति से दो युवकों ने 35 हजार रुपये लूट लिए। वारदात शहर बीचों बीच चंपा पार्क के पास सार्वजनिक शौचालय में हुई। आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति का बैंक के बाहर से ही पीछा कर रहे थे। मौके देखकर वह बुजुर्ग के पीछे शौचालय में घुसे और लूट को अंजाम दिया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को मेन मार्केट स्थित बैंक से एक बुजुर्ग व्यक्ति 35 हजार रुपये निकाल कर आए। चंपा पार्क के पास पहुंचने पर बुजुर्ग व्यक्ति वहां बने सार्वजनिक शौचालय में चले गए। इतने में दो युवक भी शौचालय में घुसे। उन्होंने बुजुर्ग व्यक्ति का मुंह बंद किया और जेब से 35 हजार रुपये निकाल कर बाइक पर फरार हो गए। वारदात के बाद बुजुर्ग व्यक्ति शौचालय के बाहर निकले और शोर मचाया। लोगों ने सूचना सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए बाइक सवारों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला शुरू किया। बाइक की पहचान की गई। उसकी जानकारी चौक चौराहों पर तैनात पुलिस टीमों को भी दी गई। शाम को बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया गया। युवक हमीरपुर का निवासी है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। दूसरे युवक की भी तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें