फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ और लूट के लिए याद रहेगा दो वर्ष का कार्यकाल : महेंद्र

Sun, 24 Nov 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी
विज्ञापन
बोले- प्रदेश के इतिहास में यह कार्यकाल सबसे असफल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। कांग्रेस सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल झूठ और लूट के तौर पर याद किया जाएगा। यह कार्यकाल प्रदेश के इतिहास का सबसे असफल कार्यकाल रहा है। यह बात भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कही।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में महेंद्र धर्माणी ने कहा कि क्योंकि इन पिछले दो वर्ष में जिस तरह से गारंटियों के नाम पर लोगों के साथ झूठ और फरेब किया गया है उसको प्रदेश के लोग कभी नहीं भूलेंगे। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में कांग्रेस सरकार खनन माफिया और नशा माफिया को संरक्षण देकर प्रदेश को लूटने का कार्य कर रही है। सुक्खू सरकार दो वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर में एक समारोह आयोजित कर रही है लेकिन यह समारोह प्रदेश की वास्तविक स्थिति से एकदम विपरीत प्रतीत होता है। क्योंकि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का दावा किया था। लेकिन पिछले दो वर्षों में प्रदेश में विकास के नाम पर केवल जनता के अधिकारों का हनन हुआ है। कांग्रेस सरकार की ओर से हिमाचल में दी गई झूठी गारंटियों से पूरा देश सबक ले रहा है। प्रदेश सरकार अपने मित्रों और सहयोगियों पर मेहरबान है और उन पर जमकर प्रदेश की जनता का पैसा लुटाया जा रहा है जबकि दूसरी तरफ प्रदेश में विकास के सारे काम ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें