फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अफीम रखने के दोषी को दो साल का कठोर कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल पहले भल्लू पुल के पास पकड़ा था 92.73 ग्राम नशीला पदार्थ
विज्ञापन

20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
स्वतंत्र गवाह के मुकरने के बावजूद अभियोजन पक्ष के साक्ष्य विश्वसनीय पाए गए

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के भल्लू पुल के पास अफीम बरामदगी मामले में विशेष न्यायाधीश घुमारवीं डॉ. मोहित बंसल की अदालत ने सुरेंद्र कुमार को दोषी करार देते हुए दो वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर उसे तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
आठ सितंबर 2020 को पुलिस ने भल्लू पुल के पास खड़े व्यक्ति को देखा। पुलिस की गाड़ी रुकते ही वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसने अपनी पैंट की जेब से पॉलिथीन निकालकर सड़क किनारे फेंक दी। पुलिस ने कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया और पॉलीथिन से 98.64 ग्राम अफीम बरामद की।
विज्ञापन

अदालत में स्वतंत्र गवाह सोनू कुमार अपने पहले बयान से मुकर गया और उसने पुलिस की कहानी का समर्थन नहीं किया। हालांकि अदालत ने अपने फैसले में कहा कि गवाह का हॉस्टाइल हो जाना अपने आप में अभियोजन पक्ष के मामले को कमजोर नहीं करता। अदालत ने उल्लेख किया कि गवाह ने बरामदगी से संबंधित दस्तावेजों और सील नमूने पर हस्ताक्षर स्वीकार किए हैं। अदालत ने कहा कि यदि स्वतंत्र गवाह मुकर जाए, तब भी पुलिस अधिकारियों की विश्वसनीय और सुसंगत गवाही के आधार पर दोष सिद्ध किया जा सकता है। अदालत ने कहा गया है कि जांच अधिकारी के बयानों में कोई ऐसी महत्वपूर्ण विसंगति नहीं मिली जिससे बरामदगी पर संदेह पैदा हो। अदालत ने माना कि सभी पुलिस गवाहों ने घटनाक्रम का एक समान विवरण दिया और उनकी गवाही विश्वसनीय रही। बचाव पक्ष ने तर्क दिया था कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है, मामले में कई तकनीकी खामियां हैं। यह भी कहा गया कि कोविड-19 महामारी के दौरान आरोपी और स्वतंत्र गवाह का घटनास्थल पर मौजूद होना संदेह पैदा करता है। अदालत ने इन तर्कों को अस्वीकार करते हुए कहा कि बचाव पक्ष अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन

अपराध की प्रकृति के चलते नरमी उचित नहीं
सजा सुनाते समय अदालत ने कहा कि नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे अपराध केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करते हैं। विशेष रूप से युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है। अदालत ने माना कि आरोपी प्रथम अपराधी है। उसके परिवार की जिम्मेदारी भी है, लेकिन अपराध की प्रकृति और समाज पर उसके प्रभाव को देखते हुए नरमी बरतना उचित नहीं होगा। इसी आधार पर अदालत ने आरोपी को दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें