फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में बारातघरों के दो कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/बिलासपुर। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शादी समारोहों में काम करने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई। तीन दिवसीय इस अभियान के दौरान लगभग 309 लोगों के सैंपल लिए गए। जो एंटीजन जांच में सभी निगेटिव पाए गए। सभी सैंपलों को आरटीपीआर जांच के लिए भेज दिया गया। वहीं एक दिसंबर को आरटीपीसीआर जांच के लिए गए सैंपल में बिलासपुर के दो बरातघरों के दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

सहालग शुरू होने के बाद बरातघरों में शादियां हो रहीं हैं। हालांकि इसमें 100 लोगों की सीमा निर्धारित की गई। शादी समारोहों में बैंडबाजे वाले, फूल वाले, वेटर और अन्य ऐसे लोग भाग लेते हैं, जो एक-जगह से दूसरी जगह पर जाते हैं। इसके लिए शासन स्तर से एक से तीन दिसंबर तक ऐसे सभी लोगों की जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। शासन के निर्देश के बाद बैंडबाजे वाले, डीजे वाले और फूल वालों की कोरोना जांच कराई गई।
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश के मुताबिक सैंपलिंग कराई गई। सैंपलिंग शादी समारोह के दौरान नहीं कराई गई, क्योंकि ऐसे में वहां अफरातफरी मच सकती थी। सैंपलिंग उनके शादी समारोह में भाग लेने से पहले या जहां पर वो रहते हैं वहां पर कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर तीन दिनों में कुल 309 लोगों की एंटीजन टेस्ट से जांच की गई जिसमें सभी निगेटिव पाए गए। वहीं, बिलासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह ने बताया कि एक दिसंबर को लिए गए सैंपलों में नगर के दो बरातघरों के दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्राम मिलक मुंडी निवासी दोनों कर्मचारी अलग-अलग बरातघरों में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें