फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकड़ी गांव में आग से दो मंजिला पशुशाला राख

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई क्षेत्र के जेजवीं पंचायत के माकड़ी गांव में मंगलवार की रात में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो मंजिला पशुशाला जलकर राख हो गया। इसमें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। आगजनी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। उधर, राजस्व विभाग के अधिकरियों ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे माकड़ी गांव निवासी डडू राम पुत्र महली राम की पशुशाला में अचानक से आग लग गई। बताया कि जब रात को उन्हें पशुओं के चिल्लाने की आवाज आई तो उन्होंने पशुशाला का रुख किया। जब वहां पहुंचे तो देख कि वहां पर आग की लपटें उठ रही थीं। आग को देखते ही उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के सभी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पशुशाला में सूखा घास रखा हुआ था। जिस कारण आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया। गनीमत था कि लोगों ने सभी पशुओं को सलामत वहां से बाहर निकाल दिया।
डडू राम ने बताया कि वहां पर घास के साथ प्लास्टिक की पानी की पाइपें भी रखी थी। जिन्होंने आग पकड़ ली थी और काफी मशक्कत करने के बाद इस पर काबू पाया जा सका। आगजनी में लगभग पांच लाख का नुकसान बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कलोल के नायब तहसीलदार रमेश धीमान ने बताया कि हल्का पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद समय रहते मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें