फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भूस्खलन से नयना देवी को जोड़ने वाली दो सड़क अवरुद्ध

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी-भाखड़ा सड़क पर हुए भूस्खलन में आए मलबे को हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
विभाग ने नयना देवी-टोबा सड़क को किया बहाल
विज्ञापन

नयना देवी-भाखड़ा सड़क अब भी बंद

पंजाब से आवाजाही हुई बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी
नयना देवी (बिलासपुर)। जिले में पिछले तीन दिन से हो रही भारी बरसात के कारण मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे श्री नयना देवी-टोबा सड़क पर भूस्खलन होने से कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया।बारिश के दौरान एक पेड़ सड़क पर गिर गया। उसके साथ मलबा आने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
शक्ति पीठ श्री नयना देवी जी के लिए यह मार्ग सबसे महत्वपूर्ण है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालु मुख्य रूप से इसी मार्ग से माता के दर्शन के लिए आते हैं। सड़क बंद होने से कई वाहनों को करीब दो घंटे तक बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मशीनरी मौके पर भेजी। इसके बाद मलबा और पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया। विभाग की तत्परता से कुछ ही घंटों में मार्ग को साफ कर यातायात बहाल कर दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
इसके अलावा नयना देवी-भाखड़ा सड़क अब भी बंद है। इस सड़क पर उट्टपर नामक स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ है। इसके कारण सड़क पर बड़े पैमाने पर मलबा और पत्थर गिर गए हैं। लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हैं, लेकिन लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कार्य में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन

दोनों सड़कें पंजाब से श्री नयना देवी जी माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख मार्ग हैं। टोबा रोड खुल जाने से कुछ राहत मिली है, लेकिन भाखड़ा मार्ग के बंद रहने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों रोड बारिश के कारण बंद हुए थे। इनमें से टोबा रोड सुचारू है। मौसम अनुकूल रहा तो भाखड़ा मार्ग को भी जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

श्री नयना देवी जी-भाखड़ा सड़क पर हुए भूस्खलन में आए मलबे को हटाती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें