बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामलों में अब भारी कमी आ रही है। रविवार को कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना के एक्टिव मामले 125 हो गए हैं। वहीं रविवार को 9 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला में रविवार को रैपिड़ एंटिजन टैस्टिंग से 572 सैंपल लिए गए, जिनमें से 2 की रिपोर्ट पौजिटिव आई है।
उन्होंने कहा कि कोरोना कम हुआ है, खत्म नहीं। इसलिए, लोग सरकारी की ओर से मिली ढील में लापरवाही न बरतें। कोरोना नियमों का पालन करें।