फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ट्राले की टक्कर से बिजली के दो पोल टूटे, कई गांवों में आपूर्ति ठप

Fri, 30 Oct 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब-भगानी मार्ग पर हादसों से ग्रामीणों में रोष, भुंगरनी फीडर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-भगानी मुख्य मार्ग पर बुधवार तड़के भुंगरनी के समीप तेज रफ्तार ट्राले ने 11 केवी बिजली लाइन के दो पोल क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे भुंगरनी फीडर से जुड़े कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने और उनके लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग उठाई।
स्थानीय निवासी जीएस चौहान, बाला चौहान और प्रदीप सिंह ने बताया कि बुधवार तड़के तेज आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे। वहां एक अनियंत्रित ट्राला बिजली लाइन से टकराया हुआ था। टक्कर से दो बिजली पोल और लाइन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते बेहेड़ेवाला, भुंगरनी, अमरकोट, निहालगढ़, संतोकपुर, डिफेंस कॉलोनी, शिवपुर, अकालगढ़, फूलपुर और नवादा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह मौके पर पहुंचकर मरम्मत शुरू की। करीब दो घंटे में भुंगरनी को छोड़कर आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। भुंगरनी फीडर से आगे की लाइन की मरम्मत के प्रयास देर शाम तक जारी रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो-तीन वर्षों से इस मार्ग पर रात के समय तेज रफ्तार ट्रालों और टिपरों के कारण हादसों का खतरा बढ़ा है। इससे पैदल चलने वालों और छोटे वाहनों में सफर करने वालों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने यमुना नदी के किनारे शहरी और ग्रामीण आबादी से दूर भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

कोट
नुकसान के संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, जबकि भुंगरनी फीडर की आगे की लाइन ठीक करने का काम जारी था। ट्राले की टक्कर से बिजली के दो पोल टूटे, कई गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। वीरवार को हिमुडा कॉलोनी, मोगीनंद, चुंगी नंबर-6, शिव शक्ति कॉलोनी, सूर्या कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, शुभखेड़ा और देवीनगर के कुछ हिस्सों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। - मुकेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें