फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर दो कारों की भिड़ंत, चार लोग घायल

विज्ञापन
कीरतपुर.नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर दो के पास भिड़ी कारें। संवाद
विज्ञापन
टनल नंबर-2 के पास हादसा, घायलों को एम्स बिलासपुर में कराया भर्ती
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद फोरलेन पर यातायात प्रभावित
पुलिस ने वाहनों को हटाकर किया सुचारू

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-2 के पास सोमवार सुबह दो कारों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कर दिया।
बिलासपुर की ओर से एक कार पंजाब के आनंदपुर साहिब की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी हरियाणा के यमुनानगर से सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई दियोटसिद्ध की ओर आ रही थी। जैसे ही दोनों वाहन टनल नंबर-2 के समीप पहुंचे तो उनमें जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इस हादसे में हरदेव सिंह (22) पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव दासग्राईं, डाकघर जिंदवारी, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर (पंजाब) घायल हो गए। इसके अलावा शिल्पा (28) पुत्री जनक राज, सोमनाथ (72) पुत्र इंद्र लाल और जनक राज (55) पुत्र बलवीर निवासी गांव सरस्वती नगर, सैनी मोहल्ला, जिला यमुनानगर (हरियाणा) भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। कुछ समय के लिए फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। एसपी संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें