घुमारवी के पटा के पास क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं राष्ट्रीय मार्ग शिमला-धर्मशाला 103 पर पट्टा के पास बुधवार सुबह के समय दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों गाड़ियों का नुकसान हुआ है। हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है।
गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को भी चोट तक नहीं आई हैं। जानकारी के अनुसार यह टक्कर वीरवार सुबह लगभग नौ बजे के करीब हुई। एक कार घुमारवीं से निहारी की तरफ और दूसरी जीप घुमारवीं की तरफ आ रही थी तो पट्टा के पास दोनों में टक्कर हो गई है। जिससे दोनों कारों को काफी नुकसान हुआ है। हादसे में कार चालक को खरोंच तक नहीं आई हैं। हादसे के बाद दोनों चालकों ने आपसी सहमति से किसी भी प्रकार का पुलिस मामला दर्ज नहीं करवाया है। चालकों ने आपसी समझौता कर मामले को निपटा दिया है।