फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो बैल भिड़े, बोलेरो को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
घुमारवीं शहर में बीच सड़क में भिड़ते लावारिस बैल। संवाद
विज्ञापन
घुमारवीं में लावारिस बैलों का आतंक, फसलें उजाड़ रहे
विज्ञापन

सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा, दुकानदार और राहगीर भयभीत
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं और आसपास के क्षेत्रों में लावारिस बैलों की लगातार बढ़ रही संख्या जनता के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। खेतों और सड़कों पर बिना नियंत्रण घूम रहे बैल जहां किसानों की फसलों को उजाड़ने में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ घनी आबादी वाले इलाकों में आपसी भिड़ंत के कारण दुर्घटनाओं और नुकसान का खतरा बढ़ता जा रहा है।
सोमवार को शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दो लावारिस बैलों की जोरदार भिड़ंत के चलते बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैल सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और दुकानों के बाहर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि ऐसी घटनाएं अब रोजमर्रा की समस्या बन चुकी हैं। उनकी दुकानों के बाहर रखा सामान कई बार बैलों की लड़ाई में टूट-फूट जाता है। इससे उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। सिर्फ दुकानदार ही नहीं, आम लोग भी समस्या से परेशान हैं। विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों में भय का वातावरण बना हुआ है। अभिभावकों का कहना है कि सुबह और दोपहर के समय जब बच्चे स्कूल आने-जाने के दौरान इन बैलों से गुजरते हैं, तो हर वक्त दुर्घटना का डर बना रहता है। कई बार बैलों की अचानक भिड़ंत या सड़क पर दौड़ने से बच्चे घबरा जाते हैं, जिससे हादसे की संभावना और बढ़ जाती है।
किसानों ने बताया कि लावारिस पशु रात के समय खेतों में घुसकर सब्जियों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। कई परिवारों की महीनों की मेहनत एक ही रात में मिट्टी हो जाती है। लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा इन बैलों को पकड़ने और सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। हालांकि नगर परिषद की ओर से समय-समय पर ऐसी कार्रवाई की बात कही जाती है, लेकिन धरातल पर प्रभावी परिणाम देखने को नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने अभी कुछ समय पहले लावारिस बैलों की नसबंदी और नकेल लगाने का काम शुरू किया था। नगर परिषद एक बार फिर से पशुपालन विभाग के साथ मिलकर इस कार्य को आगे बढ़ाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें