एक आरोपी गिरफ्तार, झाड़ी से बल्टोही बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बेटे का दोस्त बनकर घर में आए दो लड़कों ने बल्टोही चोरी कर ली। वारदात बरमाणा थाना के तहत धौणकोठी गांव में हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाशी की जा रही है।
धौणकोठी के सीता राम के घर सोमवार को दो लड़के आए। उन्होंने खुदे को सीताराम के बेटे का दोस्त बताया। उन्होंने सीताराम से कहा कि जेल में बंद उनके बेटे ने कंबल और कुछ पैसे घर से मंगवाएं हैं। सीता राम ने कंबल और पैसे देने से मना कर दिया। लड़कों ने चाय पिलाने को कहा, जिस पर सीताराम दुकान से दूध लाने के लिए गया। जब घर आया तो वहां एक ही लड़का था। उसने चाय बनाने को कहा, लेकिन वह भी बिना चाय पीए ही चला गया। मंगलवार सुबह सीतराम ने घर का सामान की जांच की तो एक बल्टोही गायब थे। उसने मामले की बरमाणा थाना में शिकायत की। पुलिस ने बल्टोही बेचने वाले युवकों की पहचान आसिफ खान निवासी रौड़ा सेक्टर बिलासपुर और प्रवीण शर्मा निवासी मंदलीघाट तहसील घुमारवीं रूप में की। पुलिस आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर बामटा के पास झाड़ी से बल्टोही भी बरामद कर ली है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।