फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चरस के साथ पकड़ी महिला समेत दो आरोपी दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत कल सुनाएगी सजा, दो आरोपियों को बरी भी किया
विज्ञापन


साल 2022 में नौणी चौक पर पकड़े थे दोषी



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र शर्मा की अदालत ने 2.416 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े महिला समेत दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने 27 फरवरी 2022 को नौणी चौक पर नाका लगाया था। नाके के दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 2.416 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक महेश कुमार और साथ में बैठी रजनी नाम की महिला को गिरफ्तार किया। जांच के बाद मामला अदालत में दायर किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। उनको 24 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में दो और व्यक्तियों को आरोपी बनाया था। अदालत ने उन्हें बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें