फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर और सोलन के ट्रक ऑपरेटरों ने घेरा डीसी ऑफिस

Fri, 07 Apr 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी सीमेंट कंपनी की ओर से ट्रक ऑपरेटरों का करोड़ों रुपये माल भाड़ा अदा न करने पर बिलासपुर और सोलन जिला के सैकड़ों ट्रक ऑपरेटर सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को ऑपरेटरों ने बिलासपुर में उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इसमें दोनों जिला के सैकड़ों ऑपरेटरों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उपायुक्त कार्यालय के बाहर करीब तीन घंटे धरना देने के बाद डीसी को मांग पत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि जेपी कंपनी की ओर से माल भाड़ा अदा न करने पर पिछले कई दिनों से 4 हजार ट्रक ऑपरेटरों ने सीमेंट ढुलान बंद कर दिया है।

बिलासपुर-सोलन समन्वय समिति के बैनर तले निकाली गई इस रोष रैली में सोलन और बिलासपुर जिला के ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे। उनका कहना है कि कंपनी के पास करीब 40 करोड़ रुपये माल भाड़ा बकाया है। ऑपरेटरों का कहना है कि कई बार जिला प्रशासन से साथ किराया अदा करवाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, लेकिन परिणाम हर बार शून्य ही रहा।
विज्ञापन


इस मौके पर खारसी सभा के चेयरमैन रोशन लाल फौजी, दौलत सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर परमानंद ठाकुर, हेमराज, धर्मपाल, परशराम, हंसराज, जीतराम, दीप चंद शर्मा, दीप लाल, रतन लाल, चुनी लाल, अजीत सेन, तरसेम, कै. भगत राम, रविकांत पाठक, सुरेंद्र वर्मा, रमेश ठाकुर, संदीप, प्रेम सिंह ठाकुर, राजीव महाजन, मानसिंह ठाकुर, प्यारे लाल ठाकुर, अशोक कुमार, प्रकाश ठाकुर, बबलू शर्मा, सुरेश, कै. सुरेंद्र महासचिव जोगिंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।

शुक्रवार दोपहर बाद एक बार फिर ट्रक ऑपरेटरों और जेपी कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें ऑपरेटरों ने मांग की कि अगर कंपनी एक साथ किराया अदा नहीं कर पाती है तो वह ऑपरेटरों को तेल मुहैया करवाएं वहीं साल भर के गाड़ियों के टैक्स भी अदा करें।

उसके बाद वह ढुलाई कार्य शुरू कर देंगे, लेकिन कंपनी की ओर से बैठक में आए जेपी के प्रेजिडेंट जे शेरू, आवासीय प्रबंधक प्रदीप आहलूवालिया आदि ने कहा की कंपनी की ओर से 10 करोड़ की राशि दे दी गई है। 30 करोड़ तीन महीने में अदा कर दी जाएगी, लेकिन ऑपरेटरों ने एक साथ पूरे माल भाड़े की मांग की।

खारसी सभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि पैसा न मिलने के कारण बिलासपुर और सोलन जिला के 4 हजार ट्रक खड़े है। उन्होंने कहा कि जब तक कंपनी पूरा माल भाड़ा अदा नहीं करती तब तक सीमेंट ढुलाई पूर्ण रूप से बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 11 दिनों से ऑपरेटरों ने ढुलाई कार्य बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें