फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे रूट पर न भेजे जाने पर भड़के बीडीटीएस के ऑपरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। एसीसी सीमेंट फैक्टरी बरमाणा से सीमेंट की गाड़ियां लंबे रूट पर भेजने की जगह प्रदेश में ही भेजी जा रही हैं। जिससे ट्रक ऑपरेटरों को लंबे रूट नहीं मिल रहे और उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते ट्रक ऑपरेटरों ने बरमाणा बीडीटीएस डिमांड हाल में जमकर हंगामा किया और डिमांड रोक दी। वहीं बीडीटीएस के पदाधिकारी के आश्वासन के बाद ऑपरेटरों ने डिमांड होने दी।
विज्ञापन

सीमेंट फैक्टरी बरमाणा से सीधे पार्टी सीमेंट की गाड़ियां न भेजकर बग्गी, उखली, धनोटू, धामी भेजने पर सभा के ऑपरेटरों में भारी रोष है। बीडीटीएस की कार्यप्रणाली की इस व्यवस्था को लेकर बिफरे ऑपरेटरों ने डिमांड हाल में हंगामा करते हुए डिमांड को भी बंद करवाया। बीडीटीएस पदाधिकारियों को घेरते हुए ऑपरेटरों और सभा के पूर्व प्रधान एवं कार्यकारिणी सदस्य रमेश ठाकुर, सदस्य कमल किशोर इत्यादि ने आरोप लगाए कि एसीसी कंपनी के साथ मिलकर बीडीटीएस ऑपरेटरों के साथ धोखा कर रही है। सीमेंट की सप्लाई सीधे न जाने से ऑपरेटरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रमेश ठाकुर ने कहा कि एसीसी को लाभ पहुंचाने के लिए बीडीटीएस के पदाधिकारी ऑपरेटरों की रोजी रोटी से खिलवाड़ कर रहे हैं। सभा के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सोमवार को इस बारे एसीसी प्रबंधन के साथ बातचीत की जाएगी। वहीं हिमाचल के सीमेंट डिपो को होने वाली डिमांड भी कम कर दी जाएगी ताकि लंबे रूट पर जाने वाले ट्रक ऑपरेटरों के आर्थिक नुकसान को बचाया जा सके। पूर्व प्रधान रमेश ठाकुर व अन्य ऑपरेटरों ने पदाधिकारियों को चेताया है कि सोमवार तक अगर इस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो दोबारा डिमांड को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं चंदू राम ठाकुर, पूर्व महासचिव कुलदीप गौतम, सदस्य प्रदीप ठाकुर, पवन कौशल, विनय वर्मा, कमल किशोर ने सवाल उठाते हुए कहा है कि पिछले 2 वर्षों से सभा द्वारा साधारण अधिवेशन भी नहीं बुलाया गया। वर्ष में एक बार साधारण अधिवेशन अनिवार्य है। इस बारे एआरओ बिलासपुर को भी शिकायत पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें