फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: देव मिलन और सम्मान समारोह में जुटे ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
100 से अधिक अनुभवी चालकों का हुआ सम्मान
विज्ञापन

बागा शाखा मोटर चालक संघ का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
मलोखर (बिलासपुर)। हिमाचल मोटर चालक संघ शाखा बागा की ओर से साई खारसी में सत श्री बाडु बाड़ा देव (सुकेत) की पावन यात्रा के उपलक्ष्य में देव मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में ट्रक चालकों और ऑपरेटरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश मोटर चालक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष अमरजीत, कार्यकारी अध्यक्ष कुलवंत ठाकुर, मुख्य सलाहकार जगत राम ठाकुर, उपाध्यक्ष तीर्थ तथा संस्थापक सदस्य सत्यम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बागा शाखा और खारसी सभा की ओर से अतिथियों को ट्रक चालकों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करीब 100 से अधिक वरिष्ठ एवं अनुभवी ट्रक चालकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खारसी सभा के ट्रक ऑपरेटरों और कार्यकारिणी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। संघ के मार्गदर्शक सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष श्यामलाल, उपाध्यक्ष हरिदास, सचिव बलवीर सिंह, कोषाध्यक्ष हीरा पाल और कार्यक्रम संयोजक चमन लाल शर्मा का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा धर्मपाल शर्मा और महेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। संघ की ओर से बताया गया कि रविवार शाम 7 बजे देवता का आगमन हुआ है, जबकि 6 अप्रैल को खारसी सभा कार्यालय परिसर में देव पूजा, देव नृत्य और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें