फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कसारु में प्रतिबंधित फलदार पेड़ों की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक जब्त कर शुरू की जांच
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के कसारु कस्बे में वीरवार शाम वन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित फलदार पेड़ों की लकड़ी से भरा एक ट्रक पकड़ा। ट्रक को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में लगातार प्रतिबंधित लकड़ी से भरे वाहनों के पकड़े जाने से साफ संकेत मिल रहे हैं कि अवैध कटान और तस्करी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि कसारु क्षेत्र से प्रतिबंधित फलदार वृक्षों की लकड़ी चोरी-छिपे राज्य से बाहर भेजी जा रही है। टीम ने कसारु कस्बे में एक ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर ट्रक में आम सहित अन्य फलदार वृक्षों की लकड़ी पाई गई, जिनके कटान पर सरकार ने सख्त प्रतिबंध लगाया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि लकड़ी के परिवहन के लिए किसी प्रकार की वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही ट्रक को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि संबंधित ट्रक पहले भी अवैध लकड़ी के कारोबार में संलिप्त पाया जा चुका है और पूर्व में भी पकड़ा गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समय पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, जिससे अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। आशंका जताई जा रही है कि अवैध कटान के इस नेटवर्क में कुछ स्थानीय लोगों के साथ बाहरी तत्व भी शामिल हो सकते हैं। वन विभाग अब पूरे मामले की गहन जांच में जुट गया है और लकड़ी के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार फलदार वृक्ष किसानों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत होने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इनके अंधाधुंध कटान से भूमि क्षरण, जल स्रोतों के सूखने और जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यदि समय रहते इस पर सख्ती से रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। वन अधिकारी प्रीतम ने बताया कि वन संरक्षण अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लकड़ी का मुआयना किया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें