फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं-सरकाघाट हाईवे पर ट्रक व टेंपो की टक्कर

Wed, 18 Mar 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं-सरकाघाट हाईवे पर कुठेड़ा पुल के पास ट्रक व टेंपो की टक्कर। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
कुठेड़ा पुल के पास हुआ हादसा, टेंपो चालक गंभीर
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत घुमारवीं-सरकाघाट हाईवे पर कुठेड़ा पुल के समीप ट्रक व टेंपो की टक्कर से टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल चालकों को नजदीकी कुठेड़ा अस्प्ताल पहुंचाया, जहां से टेंपो चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक टेंपो जाहु से घुमारवीं की तरफ जा रहा था। जैसे ही टेंपो कुठेड़ा के नजदीक पहुंचा तो मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद टेंपो सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गया, जबकि ट्रक सड़क किनारे लटक गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिन्होंने दोनों वाहनों के चालकों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में टेंपो चालक अमित कुमार निवासी गांव भटेडा ऊना को एम्स में भर्ती किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें