फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अग्निशमन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
-14 से 20 अप्रैल तक मनाया जा रहा अग्निशमन सेवा सप्ताह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। अग्निशमन विभाग घुमारवीं की ओर से रविवार को अग्निशमन सप्ताह के शुभारंभ पर अग्निशमन शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। दमकल कर्मचारियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर दमकल चौकी घुमारवीं के इंचार्ज अमृतलाल ने अग्निशमन सप्ताह की विस्तृत जानकारी दी। 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह भी मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सप्ताह 66 अग्निशमन कर्मचारियों की शहादत में मनाया जाता है, जिन्होंने जन सेवा करते हुए मृत्यु को गले लगाया। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को विक्टोरिया डाक मुंबई में सेना की विस्फोटक सामग्री से भरा पानी का जहाज आग की लपटों में घिर गया। आग पर काबू पाने के लिए मुंबई फायर सर्विस के 366 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर भेजे गए जो आग बुझाने के काम में जुट गए। तभी जहाज में एक बहुत बड़ा विस्फोट हुआ। अग्निशमन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अटूट साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए आग पर काबू पाने का भरसक प्रयत्न किया, जिससे आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस कोशिश में 66 फायरमैन को अपनी जान की आहुति देनी पड़ी। उन्हीं अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिवस के विभिन्न आयोजन 20 अप्रैल तक यानी पूरे सप्ताह चलते हैं। इस अग्निशमन सप्ताह को मनाने का उद्देश्य नागरिकों को अग्निकांड की रोकथाम व बचाव की जानकारी प्रदान की जाती। गर्मी में बढ़ते तापमान व तेज हवाओं के बीच आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में आग से सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के कार्य में अग्निशमन विभाग लगातार लगा हुआ है। इसमें आग से सुरक्षा के लिए सभी को आवश्यक उपाय अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें