फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शहीद सूबेदार बलदेव कुमार शर्मा को दी श्रद्धांजलि, वीर नारी अरुणा देवी सम्मानित

Fri, 22 May 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शहीद सूबेदार बलदेव कुमार शर्मा के बलिदान दिवस पर वीर नारी को सम्मानित करते उपायुक्त। स्रोत: डीप
विज्ञापन
चंगर सेक्टर स्थित शहीद स्मारक पर हुआ श्रद्धांजलि समारोह
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने चढ़ाया पुष्पचक्र, श्रद्धांजलि देकर रखा दो मिनट का मौन
मणिपुर में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए 22 मई 2016 को वीरगति को प्राप्त हुए थे शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चंगर सेक्टर स्थित शहीद स्मारक पर गुरुवार को शहीद सूबेदार बलदेव कुमार शर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। उपायुक्त राहुल कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धासुमन चढ़ाए। शहीद की धर्मपत्नी वीर नारी अरुणा देवी एवं उनके परिवार को स्मृति चिह्न, शॉल और तिरंगा बैज भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं शहीद की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

समारोह में शहीद के पुत्र विवेक कुमार, पुत्रवधू रीमा शर्मा, पौत्र विवान शर्मा भी उपस्थित रहे। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश वेटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति तथा एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। जिला सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों और उनके परिवारों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। बिलासपुर के गांव नघ्यार (मरुडा) डाकघर तलाई तहसील झंडूता निवासी शहीद सूबेदार बलदेव कुमार शर्मा 19 जून 1980 को असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। 22 मई 2016 को मणिपुर के चंदेल जिले के जौपी क्षेत्र में कमांडेंट की क्विक रिएक्शन टीम के साथ ड्यूटी के दौरान उग्रवादियों ने उनकी टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश वेटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा, डीएसपी मनीष चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और पूर्व सैनिक मौजूद रहे। इसके अलावा सूबेदार मेजर संजीव कुमार, सूबेदार मेजर कुलवंत पटियाल, सचिव सूबेदार सागर सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष सूबेदार वचन सिंह चंदेल, सूबेदार रणजीत सिंह ठाकुर, सूबेदार सुभाष चंदेल, सूबेदार सरबजीत सिंह ठाकुर, कैप्टन जय सिंह ठाकुर, हवलदार सलिंद्र कुमार, सूबेदार मेजर राम कृष्ण, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और वीर नारियां उपस्थित रहीं।

शहीद सूबेदार बलदेव कुमार शर्मा के बलिदान दिवस पर वीर नारी को सम्मानित करते उपायुक्त। स्रोत: डीप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें