फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुलिस स्मृति दिवस पर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 22 Oct 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन बिलासपुर में शहीदों के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को किया याद
विज्ञापन

देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्राण न्योछावर करने वालों को किया नमन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन बिलासपुर में शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीर जवानों को नमन करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। पुलिस स्मृति दिवस कर्तव्य निर्वहन के दौरान देश और समाज की सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के साहस, निष्ठा और समर्पण को याद करने का अवसर है। शहीदों का बलिदान पुलिस बल को कठिन परिस्थितियों में भी साहस और ईमानदारी से कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के आदर्शों पर चलने और जनसुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया गया। बिलासपुर पुलिस ने वीर जवानों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी स्मृति आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यपरायणता के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें