चयनित खिलाड़ी करेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बालक वर्ग की अंडर-18 खो-खो टीम के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 2 नवंबर को जुखाला में होंगे। चयनित खिलाड़ी 8 और 9 नवंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन बिलासपुर जिलाध्यक्ष पवन ठाकुर ने बताया कि यह ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुखाला के खेल मैदान में होंगे। इन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 4 जनवरी 2008 के बाद हुआ हो। साथ ही खिलाड़ियों का वजन और ऊंचाई आयु के कुल निर्धारित इंडेक्स 250 को भी पूरा करना होगा। उन्होंने जिलेभर के खिलाडि़यों से आग्रह किया कि सभी सुबह 9 बजे खेल प्रांगण में पहुंच जाएं। अपना आधार कार्ड भी साथ लाएं। बिना आधार कार्ड कोई भी खिलाड़ी ट्रायल में भाग नहीं ले सकेगा।