फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जुखाला में 23 नवंबर को होंगे खो-खो टीम के ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन बिलासपुर की ओर से सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो टीम के साथ सब जूनियर गर्ल्स टीम के चयन के लिए ट्रायल 23 नवंबर को जुखाला में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव चुनी लाल ठाकुर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग में चयनित खिलाड़ी 13 व 14 दिसंबर को मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं सब जूनियर गर्ल्स टीम ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। महासचिव ने बताया कि ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुखाला के खेल मैदान में होंगे। सब जूनियर गर्ल्स वर्ग के ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगी जिनका जन्म 4 फरवरी 2012 के बाद हुआ हो। साथ ही खिलाड़ियों का वजन, लंबाई और आयु के कुल निर्धारित इंडेक्स 215 को पूरा करना अनिवार्य है। सीनियर वर्ग में जिले का कोई भी खो-खो खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील की कि सुबह 9 बजे खेल मैदान में उपस्थित हों और अपना आधार कार्ड साथ लाना न भूलें। आधार कार्ड न होने पर किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें