फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों के बीच टक्कर से एनएच पर दो घंटे जाम

Sat, 30 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
विज्ञापन
treffic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार सुबह चंडीगढ़ मनाली एनएच मे पंजपीरी के समीप  दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर से दो घंटे जाम लगा रहा। इस वजह से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालत यह थी कि सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे देश विदेश से कुल्लू मनाली की ओर जाने वाले सैलानियों सहित प्रदेश भर के हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

\
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल करवाया। इसके बाद कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मामला शनिवार सुबह का है जब, राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के पंजपीरी नामक स्थान पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। मगर बीच सड़क पर हुए इस हादसे से हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए।

नेशनल हाईवे होने के कारण थोड़ी देर में ही मार्ग के दोनों ओर गाड़ियों की कतारें लग गईं। इसमें बसों सहित छोटे-बड़े वाहन फंस गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर ट्रकों को मार्ग से एक तरफ हटाया।
विज्ञापन


मगर क्षतिग्रस्त ट्रक के यहां खड़े होने के कारण एक तरफ से ही वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। इससे भी जाम को बहाल करने में काफी समय लग गया। हालांकि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो जाने के कारण दुर्घटना के बारे में पुलिस थाना स्वारघाट में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें