फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अब बिलासपुर बनेगा सिविल डिफेंस जिला, 782 वालंटियर्स होंगे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल में तैयार होंगे 3800 प्रशिक्षित जवान, आपदा के समय देंगे सेवाएं
विज्ञापन

होमगार्ड कमांडेट सुशील ने बिलासपुर में संभाला कार्यभार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किसी भी आपदा से निपटने के लिए अब बिलासपुर जिला में भी सिविल डिफेंस वालंटियर्स तैयार किए जाएंगे। शिमला जिला की तर्ज पर अब बिलासपुर को भी सिविल डिफेंस जिला घोषित किया गया है। इससे पहले केवल शिमला जिला ही सिविल डिफेंस जिला माना जाता था, लेकिन प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपदाओं को देखते हुए अब पूरे प्रदेश को ही सिविल डिफेंस जिला घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी गृह रक्षा विभाग बिलासपुर के नए कमांडेंट सुशील कुमार ने दी।
विज्ञापन

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि विभाग ने जिला में सिविल डिफेंस वालंटियर्स तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में 782 वालंटियर्स बनाए जाएंगे, जबकि अगले पांच साल में 3800 वालंटियर्स तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। भराड़ी से यह प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। इन वालंटियर्स को विभाग की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे किसी भी प्राकृतिक या मानवीय आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में प्रभावी भूमिका निभा सकें। वालंटियर बनने के लिए पुरुष और महिलाएं दोनों आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। प्रारंभिक चरण में वालंटियर्स को पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें विभाग की ओर से 140 रुपये ट्रेनिंग भत्ता, 100 रुपये मैस भत्ता, 60 रुपये आउट ऑफ पॉकेट भत्ता और 120 रुपये ट्रांसपोर्टेशन भत्ता दिया जाएगा। कुल मिलाकर पांच दिन में 1500 रुपये का प्रशिक्षण भत्ता मिलेगा। गृह रक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से न केवल जिला में आपदा प्रबंधन की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि युवाओं में सेवाभाव और अनुशासन की भावना भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें