फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक ने बिलासपुर कॉलेज का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कवर्ड टाइल्स पाथ, कंप्यूटर लैस डिजिटल लाइब्रेरी का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. श्याम लाल ने राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय के कार्यों का अवलोकन किया। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि कवर्ड टाइल्स पाथ का भी दौरा किया गया। उन्होंने ओपन एयर लाइब्रेरी सिट एंड स्टडी एरिया एवं उससे मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया और सराहना की। उन्होंने एसी लाइब्रेरी हाल भी देखा। आधुनिक कंप्यूटर लैस डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। डॉ. श्याम ने कहा कि यह एक अहम और प्रशंसनीय कदम है कि हमारे विद्यार्थी घर बैठकर लाइब्रेरी की किताबें पढ़ सकते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के एडमिशन और परीक्षा संबंधी कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने महिलाओं के लिए बनाए गए वूमेन डे केयर रूम की भी तारीफ की। उन्होंने महाविद्यालय के सभी कार्यों को ऑनलाइन किए जाने की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें