फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स में नर्सिंग अफसरों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स बिलासपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

- कार्यशाला में चार राज्यों के 65 प्रतिभागियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नर्सिंग कॉलेज एम्स बिलासपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें चार राज्यों के 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में कार्यकारी निदेशक एम्स बिलासपुर डॉ. वीर सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और नर्सिंग कॉलेज के सह प्राचार्य डॉ. आदित्य शर्मा ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

डॉ. आदित्य शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य नर्सिंग कार्यों में क्षमता बढ़ाना है। कार्यशाला में स्वास्थ्य सुविधाओं में नर्सिंग अधिकारी अधिक कुशल हों इस पर भी बल दिया गया, ताकि उपचार के दौरान जोखिम को कम किया जा सके और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। नर्सिंग अधिकारी जितना अधिक कुशल होंगे लोगों को उतनी ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. वीर सिंह नेगी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। कार्यशाला में उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय विक्रांत (डीन अकादमिक) और उपनिदेशक एम्स बिलासपुर लेफ्टिनेंट कर्नल एम हरिहरन मौजूद रहे। कार्यशाला का आयोजन पॉलीमेड और इन्फ्यूजन नर्सेज सोसायटी-इंडिया द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें