फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिवा कॉलेज में प्रशिक्षुओं को किया आपदा प्रबंधन पर जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला आपदा प्रबंधन अथॉरिटी एवं उपायुक्त कार्यालय के निर्देशानुसार शिवा बीएड कॉलेज घुमारवीं में कांगड़ा में 4 अप्रैल 1905 को आए भूकंप की बरसी को स्मरण करते हुए आपदा जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गृह रक्षा कंपनी कमांडर मदनलाल और लीडिंग फायरमैन अमृतलाल की अगुवाई में मॉकड्रिल की गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि गृह रक्षा व अग्निशमन विभाग बिलासपुर के सहयोग से यह मॉकड्रिल सत्र आयोजित किया गया। फायरमैन विनय कुमार ने आग लगने की स्थिति में बचाव के विभिन्न तरीके प्रशिक्षुओं को डेमो देकर समझाए। उसके बाद कंपनी कमांडर मदनलाल ने अपनी टीम के साथ भूकंप आने की स्थिति में भवन के अंदर व बाहर कैसे बचाव करना चाहिए विषय को बड़े विस्तार से प्रशिक्षुओं को समझाया। आपदा की स्थिति में पुलिस, गृह रक्षा, अग्निशमन विभाग और चिकित्सा विभाग की सेवाएं लेने को कहा। कॉलेज के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने इस आयोजन व जानकारी को महत्वपूर्ण व समय की जरूरत बताया। कहा कि इस तरह के जागरूकता सत्र ज्यादा से ज्यादा आयोजित होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें