आईटीआई के दीक्षांत समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियां देते प्रशिक्षु। संवाद
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देलठ में तीसरा दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में आईटीआई छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मन मोहा। प्रशिक्षुओं ने नाटी पेश कर धमाल मचाया। समारोह में सेवानिवृत्त बीईओ राजेश गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सेवानिवृत एसएचओ ईश्वर दत्त शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि ने 2022 से 24 और 2023 से 2024 सत्र के उत्तीर्ण हुए छात्रों को नवाजा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थान के प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने बताया कि इलेक्टि्रशियन व्यवसाय में काजल ने प्रथम स्थान, सोनल ने दूसरा स्थान और सुमित ने तीसरा स्थान हासिल किया। कोपा व्यवसाय में रोहिणी प्रथम, दूसरे स्थान पर पायल शर्मा और तीसरे स्थान पर सुनीता रही। इस अवसर पर सुनील कुमार, विपिन कुमार, गीतानंद, मोहित कुमार, जीवनलाल, सचिन भारद्वाज और मोर सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे। -संवाद