फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शराब ठेका बंद कराने के लिए चार घंटे चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजपौड़ा के ग्रामीण ग्रामीण भड़के, लंबे समय से कर रहे ठेका बंद करवाने की मांग
विज्ञापन

-प्रशासन के आश्वासन के बाद सड़क से उठे ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। उपमंडल श्री नयना देवी जी की नकराणा पंचातक के गांव पंचपौड़ा में शराब के ठेके को बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर करीब चार घंटे चक्का जाम किया। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीण धरने से उठे।
विज्ञापन

करीब दो माह से लगातार ग्रामीण पंजपौड़ा में खुले ठेके को बंद करने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया। एक पहल संस्था के संयोजक अजय शर्मा और विधायक श्री नयना देवी जी रणधीर शर्मा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। अजय शर्मा ने कहा कि शराब के ठेके को बंद करने के लिए ग्रामीणों का प्रतिनिधित्व मंडल उपायुक्त से मिला। उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द यहां से ठेका उठा दिया जाएगा। बावजूद इसके यहां पर ठेका चलता रहा। अब मजबूरन लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि नकराणा पंचायत के लोग चक्का जाम कर रहे हैं। उनके पक्ष में वह भी शामिल हुए, क्योंकि जहां पर ठेका खुला हुआ है वहां पर पंचायत के लोगों में भारी विरोध था। इसके लिए ग्रामीणों ने इसको बंद करने के लिए उपायुक्त को भी ज्ञापन दिया था। रणधीर ने कहा कि जनता का इस ठेके का भारी विरोध है। इसलिए यहां पर ठेका नहीं खुलना चाहिए। कहा कि अगर ठेका बंद नहीं हुआ तो आगामी लड़ाई लड़ने के लिए वह जनता के साथ खड़े हैं। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन होगी। इसके बाद एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण धरने से उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें