फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रशिक्षुओं को दिलाई नशा न करने की शपथ

Thu, 05 Dec 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आईटीआई बिलासपुर में आयोजित किया जागरूकता अभियान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। एनएसआईयू ने प्रदेश भर में संकल्प : ब्रेक द ड्रग चेन अभियान शुरू किया है। इसके तहत बिलासपुर इकाई ने वीरवार को राजकीय औद्योगिक संस्थान बिलासपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता एनएसआईयू के राज्य सचिव ऋतिक सोनी ने की। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नशा अब एक अंतरराष्ट्रीय विकराल समस्या बन गई है। नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचने के साथ ही इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता ही है। साथ ही व्यक्ति स्वयं और परिवार की सामाजिक स्थिति को भी भारी नुकसान पहुंचाता है । नशे करने वाला व्यक्ति परिवार के लिए बोझ स्वरूप हो जाता है। वह नशे से अपराध की ओर अग्रसर हो जाता है और शांतिपूर्ण समाज के लिए अभिशाप बन जाता है। इस अभिशाप से समय रहते मुक्ति पा लेने में ही मानव समाज की भलाई है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपील की नशे से दूर रहें और अपने दोस्तों, परिजनों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस मौके पर मोहित ठाकुर, मनीष, सिकंदर, अश्वनी ठाकुर, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें