फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर की स्वास्तिका ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर

Thu, 05 Dec 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नोएडा में हुई डीएवी स्कूली बॉक्सिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतीने वाली बिलासपुर की स
विज्ञापन
- डीसी आबिद हुसैन सादिक ने दी शाबाशी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नोएडा में संपन्न हुई डीएवी स्कूली बॉक्सिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिलासपुर की स्वास्तिका ने रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता 3 और 4 दिसंबर को हुई।
विज्ञापन

डीएवी बिलासपुर की स्वास्तिका अंडर-17 आयु वर्ग और 56 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में रिंग में उतरी। फाइनल मुकाबला हरियाणा की बॉक्सर के साथ हुआ। बहुत कम अंकों के अंतराल से स्वास्तिका स्वर्ण पदक से चूक गई। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड की बॉक्सर को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वीरवार को बिलासपुर पहुंचने पर डीसी आबिद हुसैन सादिक ने स्वास्तिका की उपलब्धि पर गर्व करते हुए शाबाशी दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वास्तिका ग्राम पंचायत बैहना जट्टां के गांव लधेड़ा की रहने वाली है। स्वास्तिका की इस उपलब्धि से स्कूल और जिले में खुशी का माहौल है। विकास खंड सदर में कार्यरत रमेश पुरी की बड़ी बेटी स्वास्तिका ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। स्वास्तिका का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें