फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: व्यापारियों ने दिया समर्थन, दुकानें रखीं बंद

Fri, 26 Jun 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जुखाला में धरने पर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
जुखाला कॉलेज बचाओ आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य संकाय बहाल करने की मांग तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। जुखाला महाविद्यालय में विज्ञान और वाणिज्य संकायों को दोबारा बहाल करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जुखाला कॉलेज बचाओ मंच के नेतृत्व में स्थानीय लोग, छात्र-छात्राएं, महिलाएं और बुजुर्ग लगातार धरने पर डटे रहे। आंदोलन को व्यापार मंडल का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने दो घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखकर प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता जताई।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान जुखाला में दो घंटे तक चक्का जाम किया गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई किलोमीटर तक यातायात प्रभावित रहा। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने मानवता का परिचय देते हुए एंबुलेंस और मरीजों को लेकर जा रहे निजी वाहनों को बिना किसी बाधा के गुजरने दिया। धरने को संबोधित करते हुए जुखाला कॉलेज बचाओ मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम ठाकुर ने कहा कि तीन दिनों से दावीं घाटी के युवा, महिलाएं और बुजुर्ग लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार और प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यदि समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आंदोलन के तीसरे दिन बड़ी संख्या में महिलाओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर भागीदारी निभाई। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की। प्रदर्शन में युवाओं और बुजुर्गों की भी अच्छी उपस्थिति रही। जुखाला कॉलेज बचाओ मंच ने घोषणा की है कि शनिवार को भी इसी स्थान पर दो घंटे का चक्का जाम किया जाएगा। मंच के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तब भी प्रशासन और सरकार ने वार्ता नहीं की या मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को ब्रह्मपुखर चौक स्थानांतरित किया जाएगा। मंच का कहना है कि ब्रह्मपुखर चौक पर आंदोलन होने की स्थिति में शिमला की ओर आने-जाने वाला यातायात व्यापक रूप से प्रभावित होगा। ऐसी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। प्रदर्शनकारी जुखाला महाविद्यालय में पहले की तरह विज्ञान और वाणिज्य संकायों को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन संकायों के बंद होने से दावीं घाटी और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक और शैक्षणिक दोनों तरह की परेशानियां बढ़ रही हैं। आंदोलनकारियों ने सरकार से विद्यार्थियों के हित में जल्द निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें