फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता खाली कराने के लिए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिलासपुर की नवीन मंडी में आढ़तों के सामने रास्ता खाली कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते फल व्या - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। फल सब्जी आढ़त एसोसिएशन के सदस्यों ने आढ़तों के सामने रास्ते से गेहूं के ढेर हटवाने की मांग को लेकर गुुुरुवार को मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि रास्ता बंद होने से माल की गाड़ियां उनकी आढ़तों पर नहीं पहुंच रहीं हैं, जिसके कारण उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के तमाम सदस्य गुरुवार की सुबह नवीन मंडी स्थित फल और सब्जी मंडी में एकत्र हुए। उन्होंने मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि उनकी आढ़तों के सामने गेहूं के ढेर लगा रखे हैं, जिसके कारण उनकी आढ़तों को आने जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। ऐसे में वह लोग माल भरे वाहनों को अपने आढ़तों पर नहीं ला पा रहे हैं और ग्राहक भी अपने माल को आढ़तों से मंडी से बाहर नहीं ले जा पा रहे हैं। उनका कहना है कि माल भरे वाहनों को आढ़तों से काफी दूर ही रोकना पड़ रहा है, जिसके कारण माल उतारने में काफी देरी होने के कारण माल खराब हो रहा है और माल को आढ़तों पर लाने के लिए अतिरिक्त खर्चा उठाना पड़ रहा है। उनका कहना था कि धान के सीजन में भी ऐसा ही हुआ। उनका कहना है कि मामले की शिकायत मंडी के सभापति और एसडीएम तथा सचिव से भी कर चुके हैं,मगर किसी ने भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया है। प्रदर्शन करने वालों में जावेद मंसूरी, गुलवेज खां, अंबर खां, सहाब खां, तसलीम, नसीम अहमद, जमील अहमद, शमशाद अहमद, शकील अहमद, बब्बू अहमद, बब्लू, इकरार अहमद आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें